फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panicking in Banikhet on the Chamba-Chintpurni route, passengers were upset

Chamba News: चंबा-चिंतपूर्णी रूट पर बनीखेत में हांफी, सवारियां हुई परेशान

Tue, 21 Mar 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 21 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Panicking in Banikhet on the Chamba-Chintpurni route, passengers were upset
बनीखेत (चंबा)। चंबा-चिंतपूर्णी रूट की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस रास्ते में ही हांफ गई। इसके चलते बस में बैठी सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को निगम की बस चिंतपूर्णी से चंबा की ओर रवाना हुई थी जो बनीखेत बस अड्डे पर दोपहर बाद करीब 2:20 बजे सवारियों को उतारने के लिए रुकी थी। बस चालक जैसे ही बस को चलाने लगा तो बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। चालक ने बस को चलाने का काफी प्रयास किया।
विज्ञापन

चालक ने बस से उतरकर देखा तो बस में तकनीकी खराबी होने से चालक ने बस को वहीं खड़ा कर दिया गया। बस चालक ने चंबा से मेकेनिक को बुलाकर बस में आई तकनीकी को ठीक करवाया। उसके बाद तीन घंटे के बाद निगम की बस चंबा के लिए रवाना हो सकी। बस में करीब 37 सवारियां थीं जिन्हें निजी बस और किसी जुगाड़ से अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। सवारियों मीना कुमारी, सरोज कुमारी, मनीष कुमार, रमेश कुमार, रोशन कुमार और जगदीश कुमार ने बताया कि निगम इस रूट पर खटारा बसें चला रहा है जिसके चलते सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बनीखेत बस स्टैंड के निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि निगम की बस बनीखेत में ही हांफ गई थी। उसके बाद चंबा से मेकेनिक बुलाकर तीन घंटे के बाद बस को ठीक करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed