फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi lost contact with Chamba due to snowfall

Chamba News: बर्फबारी होने के कारण चंबा से टूटा पांगी का संपर्क

Fri, 10 Nov 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pangi lost contact with Chamba due to snowfall
चंबा में चुराह के गड़ासरू महादेव की पहाड़ियो पर पड़ी ताजा बर्फबारी।स्त्रोत:संवाद सहयोगी
चंबा। चंबा-किलाड़ वाया साच मार्ग बर्फबारी होने के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में बारिश का दौर चलता रहा। साच पास और पांगी घाटी की ऊपरी पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन

इसके चलते साच पास मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसके चलते मार्ग को यातायात के लिए बंद करवा दिया गया है। अब पांगी घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने के लिए वाया जम्मू-कश्मीर 500 किलोमीटर लंबा सफर करना पड़ेगा। साच मार्ग से पांगी वासी 172 किलोमीटर की दूरी तय करके चंबा पहुंच जाते थे। बर्फबारी होने से अब यह मार्ग बंद हो चुका है। हालांकि, इस बार लोक निर्माण विभाग ने नवंबर माह तक इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल रखा था। 15 अक्तूबर के बाद अधिकारिक तौर पर साच पास को यातायात के लिए बंद कर दिया जाता था। अक्तूबर के अंत में साच पास में बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है। पिछले दिनों बर्फबारी होने से साच पास बंद हो गया था। इसे लोनिवि ने अपनी मशीनरी लगाकर यातायात के लिए बहाल करवा दिया था। अब मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से आगामी दिनों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में साच पास में भारी मात्रा में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में इस वर्ष साच पास के दोबारा बहाल होने की संभावना कम है। लोनिवि के सहायक अभियंता मान सिंह ने बताया कि साच पास में बर्फबारी हो रही है। इसके चलते इस मार्ग को यातायात के लिए बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed