{"_id":"5703bfe54f1c1ba427c81101","slug":"pangi-chamba-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा से पांगी के लिए हुई हवाई उड़ान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा से पांगी के लिए हुई हवाई उड़ान
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 05 Apr 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से पांगी घाटी जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा से पांगी के बीच मंगलवार को हवाई उड़ान सेवा होने से घाटी के लोगों को राहत मिली है। पिछले काफी समय से पांगी घाटी में आने व बाहर जाने वाले लोग हवाई उड़ान सेवा की मांग कर रहे थे। जिसके चलते मंगलवार केे लोगों को यह सेवा मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर चंबा से पांगी जा रहे यात्रियों के परिजनों में हेम राज, दूनी चंद, प्रकाश और गजेंद्र ने बताया कि मौजूदा समय में सड़क मार्ग के माध्यम से पांगी में आना जाना खतरे से खाली नहीं है। लगभग सभी मुख्य मार्ग बारिश और बर्फबारी के चलते खस्ताहाल हैं। जिन पर वाहन के माध्यम से यात्रा करना हादसे को न्योता देने के समान है।
विज्ञापन
ऐसे में जिला प्रशासन के इस प्रयास को घाटी के लोगों ने काफी सराहा है। घाटी के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आगामी समय में भी आवश्यकता पड़ने पर पांगी से हवाई उड़ान सेवा जारी रखी जाए।
विज्ञापन