फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat noc compulsry

पंचायतों की इजाजत के बगैर नहीं उखाड़ी जा सकेंगी जड़ी-बूटियां

Fri, 01 Jul 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Fri, 01 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
panchyat noc compulsry
meeting - फोटो : अमर उजाला

पंचायत में किसी भी तरह की जड़ी-बूटी को उखाड़ने से पहले पंचायत की अनुमति अनिवार्य होगी। किसी भी जड़ी-बूटी को उखाड़ने वाले को पंचायत को निश्चित रायल्टी देनी होगी जिससे पंचायत की आय बढ़ेगी।

विज्ञापन


यह खुलासा वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने शुक्रवार को चंबा में जैव विविधता पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करत हुए किया। उन्होंने बताया कि जैव विविधता अधिनियम 2002 में बन चुका है। लेकिन बहुत सी पंचायतें अभी इसकी शक्तियों ने अनजान हैं। इसके लागू होने से जड़ी-बूटी के दोहन पर रोक लगेगी।
विज्ञापन


अधिनियम से पूर्व धड़ल्ले से जड़ी-बूटियों को उखाड़ा जा रहा था और पंचायत इस पर किसी तरह की रोक लगाने में सक्षम नहीं थी। इस कार्यशाला में जिला परिषद, पंचायत परिषद सदस्य, समस्त ग्राम पंचायत प्रधान, वन विभाग, मत्स्य, वानिकी, कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जैव विविधता अधिनियम और नियमों की अभिगम्यता और हितलाभ सहभाजन प्रावधानों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में लगभग 300 प्रतिभागियों ने जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा जैव विविधता नियम बारे प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर जैव विविधता बोेर्ड के संयुक्त सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी ने जैव विविधता अधिनियम 2002 और नियम पंचायती राज के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण आवश्यकता बारे जानकारी दी। पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशक अजय कुमार लाल ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता के महत्व के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैव विविधता अधिनियम 2002 कार्यान्वयन के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रतिभागियों को दी।


वन अरण्यपाल डीआर कौशल ने प्रतिभागियों को चंबा जिले के जैविक संसाधनों के संरक्षण व सतत उपयोग के लिए स्थानीय इकाई स्तर पर विकास विभागों विशेषकर वन विभाग के साथ मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके जिला परिषद सदस्य अमित भरमौरी ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed