{"_id":"5dd9e9262f3ad2e080d69cbae4ccd062","slug":"panchyat-election-hindi-news-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरीगढ़ के करमूड वार्ड में उम्मीदवारों के समर्थक उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकरीगढ़ के करमूड वार्ड में उम्मीदवारों के समर्थक उलझे
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 05 Jan 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
चुराह घाटी की टिकरीगढ़ पंचायत के करमूड वार्ड में दो वार्ड प्रत्याशियों के समर्थक आपस में उलझ पड़े। दोपहर के लगभग बारह बजे हुई इस झड़प के कारण पोलिंग बूथ पर लगभग आधा घंटा मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
मतदान अधिकारियों ने इसकी सूचना एआरओ टिकरीगढ़ दिवान चंद गुप्ता को दी, जिन्होंने मौके पर आकर दोनों पक्षों में सुलह करवाई। इसके बाद ही मतदान नियमित रूप से चला। पता चला कि करमूड वार्ड में वार्ड सदस्य के लिए खड़े दो प्रत्याशी एक ही परिवार के कुनबे से संबंध रखते हैं। इसके चलते परिवारवाद पर वोट की राजनीति हावी होकर आपस में लात घुसों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
हालांकि यह मामला पुलिस में नहीं पहुंचा। पर इस घटना की सूचना पूरे चुराह में आग की तरह फैल गई जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने दूसरे मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए।
विज्ञापन
टिकरीगढ़ के एआरओ ने बताया कि उन्हें जैसे ही इसकी सूचना मिली। वह मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत करने में कामयाब रहे।