{"_id":"e19e7b8d8b7c8fe62288b52e56c09d1a","slug":"panchyat-election-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह पंचायत समिति सीटों के लिए 85 ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह पंचायत समिति सीटों के लिए 85 ने भरे नामांकन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के पंद्रह पंचायत समिति की सीटों के लिए 85 पर्चे दाखिल हो चूूके हैं। इनमें सबसे ज्यादा पुलन घरेड़ पंचायतों से तेरह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जबकि सांह सियूर से तीन, जगत रूणहूकोठी से तीन उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
इसके अलावा गरोला भरमौर संचूई आदि से चार व सदर पंचायत भरमौर से पांच तथा कुछ पंचायतों से आठ-आठ पर्चे भी दाखिल किए गए हैं। इस तरह पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने के पहले चरण में 85 उम्मीदवारों की ओर से पर्चे दाखिल करने से पंचायत समिति का चुनाव काफी रोचक होता दिख रहा है।
विज्ञापन
हालांकि इसकी सही तस्वीर सोलह नवंबर को नामांकन वापस लेने की तारीख पर सामने आ पाएगी कि कौन उम्मीदवार किसके पक्ष में बैठता है।
पंद्रह समिति के चुनाव में आठ महिला के लिए आरक्षित हैं। जबकि सात अनारक्षित सीटें हैं। यह जानकारी तहसीलदार डॉक्टर गणेश ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में पंचायत समिति के लिए 85 पर्चे दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन