{"_id":"c26686e8051caeb7102256a1b605f10f","slug":"panchyat-election-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार : डीएस ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार : डीएस ठाकुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भाजपा की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के दौरान भरमौर में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि लोग कांग्रेस की प्रदेश सरकार से तंग आ चुके हैं और अब आने वाला समय भाजपा का है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की लहर ठहर गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार उपलब्धियों से देश की जनता काफी खुश है। पहली बार देश सुरक्षित हाथों में है। पूरी दुनिया में भारत की साख पुखता हुई है। सदर विधायक बीके चौहान और चुराह के विधायक हंसराज ने कहा कि पंचायत के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने वाली है। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष धीरज नरयाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जसवीर नागपाल, बीडीसी सदस्य योगराज और विरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन