फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election chamba voter

युवाओं में दिखा जोश, जज्बे के साथ मतदान करने पहुंचे शतकवीर

Sun, 17 Jan 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
panchyat election chamba voter
तेलका में मतदान करने के लिये लाईन में खड़ी महिलाऐं। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए हर वर्ग के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। एक तरफ जहां पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में गजब का जोश था वहीं, शतकवीर मतदाताओं ने भी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति दी। जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद सुबह दस बजे के बाद बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचना शुरू हुए। वरिष्ठ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

साथ ही युवा मतदाताओं को मत की ताकत के बारे में भी बताया। सलूणी निवासी सौ वर्षीय मतदाता लोभी, रजेरा पंचायत निवासी 105 वर्षीय नरात्रों देवी, 103 वर्षीय गोरखू राम, द्रबला से एक सौ वर्षीय हाको राम, टप्पर पंचायत निवासी नब्बे वर्षीय कलासो देवी, औड़ा पंचायत निवासी नब्बे वर्षीय दाल्ती राम ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ औड़ा पंचायत निवासी नव मतदाता इंदु कुमारी, काजल, नेहा और पल्लवी ने पहली बार मतदान किया। सलूणी निवासी दिव्यांग सुरेंद्र कुमार ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। युवा वर्ग पहली मर्तबा मतदान करने के लिए काफी उत्सुक दिखे। युवाओं के मुताबिक मताधिकार का प्रयोग कर वे गर्व महसूस कर रहे थे। उन्होंने सभी वोटरों से चुनावों में अधिक से अधिक अधिकार का प्रयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका नाम वोटर सूची से गायब
टपर पंचायत निवासी 83 वर्षीय चंदो राम का नाम मतदाता सूची से गायब था। इसके चलते वे मतदान नहीं कर पाए। चंदो राम ने बताया कि वे कई वर्षों से ग्राम पंचायत टप्पर में आकर मत का प्रयोग करते रहें है। जबकि इस बार जब वह मतदान करने पहुंचे तो सूची में उनका नाम नहीं था। इससे वह निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed