{"_id":"6007141f8ebc3e2e3d59f7d3","slug":"panchyat-election-chamba-elder-voter-come-with-family-for-voting-chamba-news-sml358281414","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं व्हील चेयर तो कहीं, पीठ पर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं व्हील चेयर तो कहीं, पीठ पर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता
विज्ञापन
बनीखेत में चलने में असर्मथ महिला को कुर्सी पर बिठाकर मतदान करने के लिये लेकर जाते परिजन।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं में भी गजब का जोश दिखा। मतदान के लिए कई बुजुर्ग मतदाता व्हील चेयर के सहारे मतदान केंद्रों में पहुंचे तो वहीं कई मतदाताओं को परिजनों ने पीठ पर बैठकर केंद्रों तक पहुंचाया। इसके बाद बुजुर्गों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद इसकी खुशी बुजुर्गों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।
ग्राम पंचायत मंगला के भरोड़ी निवासी अस्सी वर्षीय हांडू राम, वार्ड नंबर तीन हाड़ा की 85 वर्षी पानो देवी, ग्राम पंचायत खरल के वार्ड लोहानी निवासी 95 वर्षीय केसरी राम, ग्राम पंचायत बनीखेत के वार्ड नंबर 3 निवासी 80 वर्षीय वृद्धा विमला सोनी, वार्ड टिकरू निवासी 88 वर्षीय मनसा राम, अस्सी वर्षीय वीर सिंह और 93 वर्षीय गुरो देवी ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। गौरतलब है कि जिले में दूसरे चरण के तहत 112 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। जबकि अंतिम चरण में अब सिर्फ 83 पंचायतों में मतदान होगा।
व्हील चेयर नहीं होने से आई दिक्कतें
112 पंचायतों के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई मतदान केंद्रों में व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्ग मतदाताओं की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुरक्षा कर्मियों और ग्रामीणों ने बुजुर्गों को पीठ पर उठाकर या पकड़कर ही मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया।

कल्हेल पंचायत में मतदान के बाद 102 वर्षीय बुजुर्ग अमकु देवी।- फोटो : Chamba
विज्ञापन