{"_id":"d8a89d32714705eef456bd995a3dd5ce","slug":"panchyat-election-bharmaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में प्रधान पद के लिए 203 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में प्रधान पद के लिए 203 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन उपमंडल की उन्नतीस पंचायतों से 28 पंचायतों से 794 अलग-अलग पदों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए 203, उप प्रधान के लिए 189 व वार्ड पंच के 402 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। उपमंडल की कुल 29 पंचायतों में से कुगति पंचायत को छोड़ कर नामिनेशन नामांकन की सूचना प्राप्त हो चुकी है। सबसे ज्यादा घरेड़ व बड़ग्रां पंचायत से चौदह-चौदह प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा पर्चे दाखिल किए हैं। जबकि प्रंघाला, न्याग्रां, बजोल, कुठेड़ से तीन-तीन सबसे कम प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
कुल 163 वार्ड पंचों के लिए 402 पर्चे दाखिल हुए हैं। इस तरह उपमंडल में वार्ड पंच से लेकर प्रधान पद तक काफी दंगल होने का अनुमान है। कई-कई जगह पर वार्ड पंच के लिए चार-चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
उपमंडल की कुल 29 पंचायतों में से प्रधान पद के लिए पंद्रह पंचायतें महिलाओं के आरक्षित हैं। जबकि चौदह पद अनारक्षित हैं। उप प्रधान पद के लिए कोई आरक्षण नहीं है, तो वार्ड के लिए भी कैटगिरी के मुताबिक आरक्षण किया गया है। यह जानकारी पंचायत निरीक्षक राजेश्वर धीमान ने दी।