फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panchayat water supply connected to contaminated water source.

Chamba News: गंदे पानी से जोड़ दी पंचायत के पानी की सप्लाई

Thu, 11 Jun 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Panchayat water supply connected to contaminated water source.
चंबा की पूलन पंचायत में गंदे पानी के टैंक हुई आपूर्ति को देखता युवक।स्रोत जागरूक पाठक
पानी के स्रोत में जांच करने पहुंची विभागीय टीम ने किया इसका खुलासा
विज्ञापन

तीन महीने से जिस टैंक में जमा था गंदा पानी, वही पहुंचा दिया लोगों के घर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। नलों से आए गंदे पानी ने पूलन पंचायत में हड़कंप मचा दिया लेकिन असली सनसनी तब फैली जब जांच में पता चला कि यह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि कथित तौर पर रची गई साजिश थी। किसी ने साफ पानी की सप्लाई को हटाकर गांव की प्यास बुझाने वाली लाइन को महीनों से जमा पानी के टैंक से जोड़ दिया था। इस खुलासे ने पूरे मामले को रहस्य और साजिश की कहानी में बदल दिया है।
शरारती तत्वों ने बुधवार को कट्टा नाला में जाकर साफ पानी के स्रोत से पाइप को निकालकर इसे गंदे पानी के टैंक से जोड़ दिया ताकि लोगों के घरों में यह पानी पहुंचे तो वे भड़क जाएं। वीरवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान ने पानी की आपूर्ति देखी तो तुरंत जल शक्ति विभाग को सूचना दी। जैसे ही टीम मुख्य स्रोत के पास पहुंची तो वहां पेयजल आपूर्ति करने वाले पाइप का कनेक्शन बदला हुआ मिला।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित प्रधान अंग्रेज कपूर ने बताया कि जब उन्होंने अपने क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति देखी तो दंग रह गए। उन्होंने संबंधित विभाग को सचेत करते हुए समस्या का समाधान करने की मांग रखी। बाद में कहानी कुछ ओर ही निकली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझ कर गंदे पानी से गांव की सप्लाई को जोड़ दिया। इसकी गहनता से जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति इसमें शामिल होगा, उसे लोगों के सामने बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed