फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   paid quartine

होटलों, गेस्ट हाउसों और होम स्टे में क्वारंटीन रह सकते हैं लोग

Thu, 21 May 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
paid quartine
चंबा। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले सुविधा संपन्न लोग पेड क्वारंटीन के तहत होटलों, गेस्ट हाउसों और होम स्टे में अपने खर्च पर रह सकते हैं। बशर्ते उन्हें इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। जिसके लिए वे आवेदन के साथ और सियाणू हॉट लाइन नंबर पर भी आवेदन कर सकते हैं। एसडीएम की अनुमति मिलने व दिशा-निर्देश के बाद वह व्यक्ति बताए गए होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे में अपना क्वारंटीन रह सकते हैं। लोगों को होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे में रहने की एवज में उनकी जेबों पर अधिक कैंची न चले, इसके लिए जिला प्रशासन ने कमरों की दरें भी निर्धारित की हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते बाहरी राज्यों व जिलों में नौकरी, शिक्षा व अन्य कार्यों के लिए गए 15 हजार के करीब लोग घर वापसी कर चुके हैं। बाहर से आने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा जिला की सीमा में दाखिल होने पर बफर, संस्थागत और होम क्वारंटीन किया जाता है। बावजूद इसके यदि कोई व्यक्ति बाहर से आने के बाद बफर, संस्थागत और होम क्वारंटीन के बजाए पेड क्वारंटीन में रहना चाहता है तो इसके लिए जिला चंबा के हरेक विस क्षेत्र के तहत 58 होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे चिह्नित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सहूलियत को देखते हुए ही ये पग बढ़ाया गया है। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिले में 58 होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे को चिह्नित किया गया है। इनमें पेड क्वारंटीन के तहत बाहर से आने वाले लोग रह सकते हैं। लोगों की जेबों पर अधिक कैंची न चले इसके लिए बाकायदा होटलों के कमरों सहित अन्य सहूलियतों संबंधी दरें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

इतने होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे चिह्नित
विधानसभा क्षेत्र चंबा में 12, विस क्षेत्र डलहौजी में 18, विस क्षेत्र भटियात में 11, तीसा-बैरागढ़ में 9, पांगी में 4 भरमौर विस क्षेत्र में 4 होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग पेड क्वारंटीन के तहत होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे में रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed