{"_id":"631cc832ee14ea63f1650d68","slug":"pabbi-wrestler-won-the-big-gardener-of-dangal-chamba-news-sml421274090","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्बी पहलवान ने जीती दंगल की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्बी पहलवान ने जीती दंगल की बड़ी माली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत नगाली के खिरड़ीधार में चल रहे तीन दिवसीय बाबा लखदाता छिंज मेले की बड़ी माली पब्बी पहलवान ने जीती जबकि छोटी माली पुलिस कर्मचारी अरुण कुमार ने जीती। मेले के समापन समारोह में एनएचपीसी चमेरा के ग्रुप महाप्रबंधक संदीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय छिंज मेले में सौ पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने अपनी कुश्ती के दांव पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा मेले के दौरान लगी अस्थायी मार्केट में स्थानीय लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद भी उठाया। उन्होंने कहा कि दंगल में बड़ी माली का मुकाबला नूरपुर के पब्बी पहलवान और कांगड़ा के राजू पहलवान के बीच हुआ। छोटी माली का मुकाबला पुलिस कर्मी अरुण कुमार और बाथरी के अजय कुमार के बीच हुआ।
मुख्यातिथि ने बड़ी माली के विजेता पहलवान को 41,000 की धनराशि और एक बलटोई (गागर) इनाम के रूप में दी जबकि मोटी माली के विजेता पहलवान को 21,000 रुपये की धनराशि और एक बलटोई देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मेला कमेटी को 31,000 रुपये की मदद राशि प्रदान की। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष राज कुमार, बलदेव राज ठाकुर, पूर्ण चंद, बबलू, अशोक कुमार और गांधी राम ने एनएचपीसी प्रबंधक का आभार प्रकट किया।