फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   overloading

टांडा-चुवाड़ी मार्ग पर निजी बसों में ओवरलोडिंग

Tue, 17 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Tue, 17 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
overloading
बस - फोटो : demo pic

टांडा-चुवाड़ी मार्ग पर निजी बसों में ओवरलोडिंग की जा रही है। मंगलवार को टांडा से चुवाड़ी जा रही निजी बस की छत पर सवारियां बिठाई गई। निजी बस मालिकों द्वारा ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में सवारियों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश कुमार, अमर चंद, सुरेश कुमार, प्यार चंद, ओम प्रकाश, चैन लाल, रोशन लाल, देवी प्रसाद, नानक चंद, चंद राम और धर्म पाल ने बताया कि टांडा से चुवाड़ी सड़क मार्ग पर निजी बसों में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग की जा रही है। बस के अंदर ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरने से जब चालक परिचालक का जी नहीं भरता तो सवारियों को बस की छत पर बिठा दिया जाता है। जो कि कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा कि चंबा में ओवरलोडिंग की वजह से कई बस हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बस ऑपरेटरों का एकमात्र लक्ष्य पैसे कमाना है। कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि बस की छत पर सवारियां बिठाने वाले बस आपरेटरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed