फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opposition to the decision to relocate Bhagaut Gosadan

Chamba News: भगौत गोसदन को स्थानांतरित करने के फैसले का विरोध

Mon, 07 Jul 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the decision to relocate Bhagaut Gosadan
चंबा के सनातन धर्म सभा कार्यालय में बैठक के दौरान पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
सनातन धर्म सभा चंबा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सनातन धर्म सभा चंबा के पदाधिकारियों ने भगौत गोशाला को स्थानांतरित करने के फैसले का विरोध किया है। सभा की बैठक में इस मामले पर पदाधिकारियों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की। पदाधिकारियों का कहना है कि हाल ही में नगर परिषद चंबा की ओर से भगौत में कूड़ा संचय केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया गया है। सभा इसका भी विरोध करती है। साथ ही नगर परिषद से गुहार लगाई कि गोसदन को शिफ्ट न किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुरेश कश्मीरी ने की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के कारण ही हमारा अस्तित्व है। उनका कहना है कि हमारे इस धर्म का प्रमुख उद्देश्य अंधकार में फंसे हिंदुओं काे प्रकाश दिखाकर उन्हें जागरूक करना और कर्म निष्ठ बनाना है। इस मौके पर मौजूद नरेश महाजन, अजितेश शर्मा, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, बुधिया राम, सुरेश कपूर, संदीप सुकेजा, सुभाष जोशी, धर्मवीर वैद , डाॅ. डीके सोनी और श्याम और अन्य सभी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सभी सदस्यों का कहना है कि सनातन धर्म सभा के भवन के 4,5 बड़े कमरों में पिछले कई वर्षों से संस्कृत महाविद्यालय चल रहा है। वर्ष 2022 से इस काॅलेज को सरकार की ओर से अधिकृत भी किया जा चुका है, लेकिन सरकार की और से इस भवन का किराया सनातन धर्म सभा चंबा को नहीं दिया जा रहा है। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त के माध्यम से सरकार से इसके बारे में आवश्यक कदम उठाने के लिए समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed