फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   OPD will remain closed in health institutions even today, patients may get upset

Chamba News: स्वास्थ्य संस्थानों में आज भी बंद रहेंगी ओपीडी, परेशान हो सकते हैं मरीज

Sun, 18 Aug 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
OPD will remain closed in health institutions even today, patients may get upset
चंबा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी बंद रहेंगी। जिले भर के सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और पीएचसी में भी ओपीडी बंद रहेंगी। इमरजेंसी में ही सेवाएं मिलेंगी। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कोलकाता में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय संरक्षण कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के सभी कर्मचारियों ने बीते शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा था। रविवार को अवकाश के चलते मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं ही मरीजों को मिलीं।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से डॉक्टर सदमे में हैं। ऐसा हादसा कहीं भी हो सकता है। हत्यारों को कड़ी सजा होनी चाहिए। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय संरक्षण कानून बनना चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदर्शन करते रहेंगे। मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed