{"_id":"674756613d88dc6808078371","slug":"only-two-doctors-in-civil-hospital-kihar-eight-posts-vacant-chamba-news-c-88-1-cmb1002-138137-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नागरिक अस्पताल किहार में मात्र दो डॉक्टर, आठ पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नागरिक अस्पताल किहार में मात्र दो डॉक्टर, आठ पद रिक्त
Wed, 27 Nov 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
किहार अस्पताल
सलूणी (चंबा)। जिला चंबा के सभी अस्पतालों में स्टाफ की कमी चल रही है। जिसका खामियाजा मरीजों सहित तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात विकास खंड सलूणी के नागरिक अस्पताल किहार में है। जहां मात्र दो डॉक्टर 20 पंचायतों के मरीजों की जांच कर रहे है। जबकि, आठ पद पिछले डेढ़ वर्ष से खाली पड़े हैं। जहां नर्स के 13 पद स्वीकृत हैं लेकिन, एक नर्स तैनात है, 12 पद खाली है। वार्ड सिस्टर के दो पद स्वीकृत हैं, जिसमें एक पद खाली चल रहा है। फार्मासिस्ट के दोनाें पदों पर फार्मासिस्ट तैनात नहीं है। क्लर्क के तीनों पद रिक्त पड़े हैं। इतना ही नहीं, दंत चिकित्सक भी नागरिक अस्पताल में नहीं है। क्षेत्र की 20,000 आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण किशोरी लाल, हेम राज, दिनेश कुमार और प्रदीप कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत भांदल, किहार, डांड किलोड़, स्नूह, डियूर, पिछला डियूर और हिमगिरी पंचायतों के लोग इसी नागरिक अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। डेढ़ साल से ये पद रिक्त चल रहे हैं। लेकिन, सरकार इन पदों को भरने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा रही है।
सीएमओ चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने कहा कि रिक्त पदों के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही नई भर्ती होगी डॉक्टरों को भेज दिया जाएगा।