{"_id":"6345ac5b9ebbd02bd2181d0e","slug":"only-mobile-small-purse-will-be-allowed-in-pm-s-public-meeting-chamba-news-sml4246394124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की जनसभा में मोबाइल, छोटा पर्स ले जाने की ही होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की जनसभा में मोबाइल, छोटा पर्स ले जाने की ही होगी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा चौगान में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में 40,000 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा चौगान नंबर दो, कैफे रोड साइट और आसपास की जगह रुककर भी लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुन सकेंगे। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि लोगों को जनसभा के दिन सुबह 8:00 बजे तक शहर में दूध सहित अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति के मालवाहक वाहन प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जनसभा के दौरान महज एंबुलेंस सेवा ही बहाल रहेगी। जनसभा में लोग अपने साथ महज मोबाइल और छोटा पर्स लेकर जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य सामान को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। रैली स्थल से लोगों को पार्किंग तक पहुंचाने के लिए 20 शटल बसों को चलाया जाएगा। रैली मैदान में लोगों की सहूलियत के लिए 20 केमिकल टॉयलेट और पेयजल आपूर्ति के लिए 50 नलों की व्यवस्था की गई है।
यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
जिले के दुर्गम क्षेत्रों से लोगों को लाने और ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। सरोल, साहो-सिल्लाघराट, हरदासपुरा, सुल्तानपुर, पुलिस मैदान बारगाह में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद साहो, सिल्लाघ्राट, तीसा, उदयपुर, बनीखेत की ओर से आने वाले लोगों को बालू में बसों से उतारकर वाया पक्काटाला शहर में भेजा जाएगा जबकि खज्जियार और जोत की तरफ से आने वाले लोगों को सुल्तानपुर में उतारा जाएगा। भरमौर की ओर से आने वाले वाहन हरदासपुरा चौक, टीबी अस्पताल के पास, जम्मुहार से आने वाले वाहन चामुंडा मार्ग पर रोक दिए जाएंगे। यहां से लोग सीधे पैदल शहर में प्रवेश करेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से चंबा चौगान में प्रवेश के लिए सभी को क्रमवार चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए 166 यातायात पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा वाहनों के खराब होने या न हटाए जाने पर पांच क्रेन वाहन भी मौके पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मालवाहक वाहनों की यहां रहेगी व्यवस्था
हरपुर मैदान में 50 वाहन, मेडिकल कॉलेज और पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में 90 वाहन, बड़ोतरा की निजी पार्किंग में 30 वाहन और राजपुरा डंपिंग साइट में 130 वाहन पार्क करने की क्षमता रहेगी।
छोटे वाहन यहां हो सकेंगे पार्क
पुलिस ग्राउंड चंबा में 400 वाहन, न्यू बस अड्डे में 60, नजदीक चौधरी वर्कशॉप में 70, जेएनवी सरोल में 700, जेएनवी सरोल में 100, रत्न निजी पार्किंग ढांपू में 40 जबकि ग्राम पंचायत उदयुर के प्लाट में 60 वाहन पार्क हो सकेंगे।
पीएम की रैली में शहर को बंद नहीं किया जाएगा। महज पुराना बस अड्डे के नजदीक रेहड़ी-फड़ी को कार्यक्रम के दौरान बंद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री की जनसभा में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 10:00 बजे चंबा पहुंचेंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सीएम जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।