फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   online exam held in chamba

पहली बार घरों से दी बच्चों ने दी परीक्षाएं, अभिभावक बने निरीक्षक

Mon, 07 Sep 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
online exam held in chamba
चंबा। कोरोना संकट के बीच जिले में घरों से ही ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू हो गईं। ऐसा पहली बार है जब घर परीक्षा केंद्र में तब्दील हो गए और अभिभावकों ने निरीक्षक की भूमिका निभाई। सोमवार को जमा एक और दो कक्षा का इतिहास और नौवीं व दसवीं की कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय दिया गया था। पहला आधा घंटा बच्चों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए तय किया गया था। परीक्षा के दौरान अभिभावक परीक्षा निरीक्षक के रूप में नजर आए और उन्होंने बच्चों पर पूरी नजर रखी। स्कूल बंद होने के चलते सरकार ने घरों से ही ऑनलाइन परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां की और योजना के तहत परीक्षा का आयोजन किया। शेष विषयों की परीक्षा भी इसी तरह आयोजित की जाएगी। स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं ऑनलाइन ही जांची जाएगी और इसका परिणाम बच्चों को ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ ऑफलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की असेसमेंट होगी। संबंधित स्कूल अध्यापक बच्चों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएगा और इसके बाद अगले दिन उसे वापिस लेगा। इसी तरह से बच्चों की असेसमेंट होंगी।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई वाले स्कूलों में ऑनलाइन ही परीक्षा आयोजित की गई। ऑफलाइन स्कूलों में बच्चों की असेसमेंट करवाई जाएगी। इसकी अध्यापकों को जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed