फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   online classes

चंबा में 13 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Fri, 10 Jul 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
online classes
चंबा। जिला चंबा में 13 जुलाई से एक बार फिर हर घर पाठशाला बनेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने दोबारा से ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को शुरू करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश स्कूल प्रमुखों को जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा इंटरनेट व स्मार्टफोन से वंचित बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए भी विशेष योजना तैयार की है। ऐसे क्षेत्र जहां इंटरनेट का अभाव है, वहां विभाग द्वारा स्टडी मैटेरियल पहुंचाया जाएगा। इसके प्रारंभिक चरण में जनजातीय क्षेत्र पांगी व भरमौर उपमंडल के कुगती को शामिल किया गया है। शिक्षक विस्तृत स्टडी मैटेरियल कक्षावार तैयार करेंगे और विभाग इस मैटेरियल को बच्चों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। विभाग ने इस बारे खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते सरकार स्कूल खोलने से परहेज कर रही है। ऐसे में सरकार द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाई है। कुल मिलाकर बच्चों को इस विकट परिस्थिति में पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए ऑनलाइन शिक्षा ही एक माध्यम है। वही, दूसरी तरफ जिला के करीब 1500 शिक्षक कोविड-19 को लेकर सर्विलांस टीम में भी ड्यूटी बजा रहे हैं। विभाग ने इन शिक्षकों को इस ड्यूटी के बीच समय निकालकर बच्चों के लिए स्टडी मैटेरियल तैयार करने के कहा है। उच्च शिक्षा विभाग कार्यालय चंबा के अधीक्षक ग्रेड-1 एनडी शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई से पुन: ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। इंटरनेट की वजह से जो बच्चें पढ़ने में असमर्थ है, वहां के लिए स्टडी मैटेरियल भिजवाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed