{"_id":"1cdfa04694670d66430b6b90bf62fd71","slug":"one-person-died-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गए बुजुर्ग की पहाड़ी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चराने गए बुजुर्ग की पहाड़ी से गिरकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ भरमौर (चंबा)।
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबायली क्षेत्र भरमौर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना भरमौर के घरेड़ गांव की है।
विज्ञापन
बुजुर्ग राणा राम पुत्र जगता राम रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए साथ लगते जंगल में गया था। जहां पर थठेरा नाला के समीप राणा राम पहाड़ी से गुजरते समय असंतुलित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा। इसका पता परिजनों को तब चला, जब शाम को मवेशी तो घर आ गए लेकिन राणा राम वापस घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान राणा राम बेसुध अवस्था में थठेरा नाला में गिरा हुआ मिला। परिजन फौरन उन्हें भरमौर अस्पताल ले आए लेकिन चिकित्सकों ने राणा राम को मृत करार दे दिया। उधर, सूचना मिलने पर भरमौर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
घरेड़ पंचायत के प्रधान मिलाप चंद ने बताया कि राणा राम की मौत गिरने से हुई है। सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।