फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One person died, driver injured due to overturning

Chamba News: ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, चालक घायल

Tue, 09 Jan 2024 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
One person died, driver injured due to overturning
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर मौड़ी नाले में ट्रैक्टर नंबर एचपी73-8052 दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, चालक घायल हो गया है। घायलावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय वीरेंद्र कुमार गांव व डाकघर देवी कोठी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है जबकि, हादसे में घायल की पहचान मंजीत उर्फ मनु पुत्र सुरेश कुमार निवासी जुलाखड़ी डाकघर मंजीर तहसील सलूणी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात 9:00 बजे के करीब कंदला की तरफ से ट्रैक्टर लेकर चालक तीसा की ओर उसे मोड़ने के लिए निकले लेकिन, मौड़ी नाले में ट्रैक्टर मोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इससे मौके पर ही ट्रैक्टर सवार की मौत हो गई जबकि, चालक बुरी तरह से घायल हो गया। ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां पर मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जबकि, घायल का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रैक्टर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि, चालक घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed