फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One person died as a pickup truck fell into a ditch after a road embankment collapsed.

Chamba News: सड़क का डंगा धंसने से खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
One person died as a pickup truck fell into a ditch after a road embankment collapsed.
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन। संवाद
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती
विज्ञापन

शुक्रवार रात को हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की हादसे के कारणों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर-थल्ला मार्ग पर शुंकूटपरी नामक स्थान पर पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसा बीती शुक्रवार रात को करीब 9:15 हुआ। हादसे में मदन लाल 39 पुत्र पृथु राम निवासी गांव पंजसेई की मौत हो गई है जबकि घायल मनोज कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांव पंजसेई मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार रात को पिकअप वाहन एचपी 73-3036 में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच, शुंकूटपरी के पास अचानक सड़क का डंगा धंस गया और पिकअप करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां आ गई। घायलों को खाई से निकालकर नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मदन लाल को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया। रात को एंबुलेंस के जरिये घायल को चंबा लाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

कार्यकारी एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि घायल के इलाज का सारा खर्च प्रशासन उठाएगा। मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed