फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One lakh nine thousand rupees fine collected from drivers

Chamba News: चालकों से एक लाख नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला

Tue, 27 Feb 2024 09:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
One lakh nine thousand rupees fine collected from drivers
चंबा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंबा कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के अमूमन 200 चालान पेश हुए। इनमें से 82 चालानों के तहत एक लाख नौ हजार रुपये का जुर्माना चालकों से वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया है। चालान होने की सूरत में कई चालक मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में भरते हैं। इसी क्रम में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंंबा कर्म प्रताप सिंह ठाकुर चंबा की प्री-लोक अदालत में 200 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें से करीब 82 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। न्यायालय की ओर से 200 मामलों में समन जारी कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री-लोक अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए थे। इसके उपरांत भी अमूमन 118 लोग अदालत में पेश नहीं हुए हैं। उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने के लिए समन जारी किए गए। गौर रहे कि प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed