फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one ladies died to jondus

रिंडा में पीलिया से महिला की मौत, एक टांडा रेफर

Mon, 18 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 18 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

रिंडा पंचायत में पीलिया की वजह से एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक अन्य को टांडा रेफर कर दिया गया है। चंबा में पीलिया की वजह से मौत का यह पहला ही मामला है। रिंडा में पीलिया का प्रकोप के संबंध में सबसे पहले अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया था और इसके बाद हरकत में आए विभाग ने पानी के सैंपल भी पंचायत से भरे थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग पानी पीने की वजह से बीमार हो चुके लोगों को सही उपचार नहीं दे पाया।

विज्ञापन


रिंडा पंचायत में पेयजल की सप्लाई साच पंचायत के लिए बनाए गए पेयजल टैंक से होती है। सबसे पहले पीलिया का प्रकोप साच पंचायत में फैला था यहां ग्यारह लोगों के बीमार होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की थी। जिसके बाद रिंडा पंचायत का दाडुआ वार्ड भी पीलिया की चपेट में आ गया और यहां भी ग्यारह लोग पीलिया की चपेट में पाए गए। इन सभी का उपचार चल रहा था। जिसमें शनिवार को पीजीआई में बबली पत्नी शशि कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बबली की देवरानी रजनी देवी पत्नी मुकेश कुमार की हालत में सुधार न होने के बाद उसे सोमवार को चंबा अस्पताल से टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


रजनी देवी पीलिया से पीड़ित है और पिछले काफी दिनों से चंबा अस्पताल में उपचार करवा रही थी। महिला की मौत के बाद रिंडा के ग्रामीणों में आईपीएच, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों में मलाल है कि समय रहते किसी ने कदम नहीं उठाए, जिसकी वजह से महिला को जान गंवानी पड़ी। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, राजू, देस राज व संजय ने बताया कि जल्द ही ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देंगे और महिला की मौत पर जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलिया से हुई है महिला की मौत : प्रधान
रिंडा पंचायत की प्रधान सुमित्रा देवी ने महिला की पीलिया से मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बबली देवी पीलिया से पीड़ित थी और उसे चंबा अस्पताल में दाखिल किया गया था। यहां तीन दिन तक उपचार के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने महिला को टांडा रेफर कर दिया और टांडा से उसे पीजीआई भेज दिया गया लेकिन उसकी शनिवार को मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच : सीएमओ
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकमल का कहना है कि रिंडा से पीलिया की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग मौके पर गया था और पानी के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था। सभी ग्रामीणों को आईपीएच की सप्लाई लाइन से पानी न पीने की सलाह दी गई थी। महिला की मौत अफसोसजनक है, विभाग इसकी जांच करेगा।


विभाग की कोई गलती नहीं : आईपीएच
वहीं, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता पीके शर्मा का कहना है कि आईपीएच की कोई गलती नहीं है। विभाग ने पानी के सैंपल लिए थे जो नेगेटिव पाए गए हैं। महिला को पीलिया किसी दूसरे कारण से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि पीलिया फैलने की खबर के बाद विभाग ने पंचायत का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed