{"_id":"5f05eab78ebc3e63ac0472c1","slug":"one-injured-in-pangi-in-jcb-accident-chamba-news-sml337802692","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी खाई में गिरने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी खाई में गिरने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पांगी में जेसीबी खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल से चंबा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। घायल की पहचान राकेश कुमार पुत्र मेहर लाल निवासी गांव धनाला डाकघर साली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम के समय सेचू से सूण सड़क की सॉलिंग कार्य में लगा था। इस दौरान सड़क किनारे से मलबे को हटाने का काम चल रहा था। इसी समय अचानक जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
जेसीबी को नीचे गिरता देेख आसपास के लोग यहां एकत्रित हो गए। उन्होंने खाई में उतरकर घायल को जेसीबी से बाहर निकाला और उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि पांगी में जेसीबी दुुर्घटनाग्रस्त होने से घायल का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।