{"_id":"5e5be5de8ebc3ef399701d96","slug":"one-injured-due-to-tuch-electiricity-line-chamba-chamba-news-sml3261791190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन की मरम्मत कार्य में जुटे व्यक्कि को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन की मरम्मत कार्य में जुटे व्यक्कि को लगा करंट
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी में बिजली बोर्ड के ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मदन कुमार पुत्र मान सिंह निवासी गुठाण के रूप में हुई है।
यह बिजली बोर्ड के ठेकेदार के पास काम करता है। रविवार को ठेकेदार ने सिंगाधार बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य करवाना था। इसके लिए बोर्ड ने सिंगाधार की लाइन में बिजली की सप्लाई बंद रखी थी। जबकि सिंगाधार के बिल्कुल साथ में डियुर की लाइन भी जा रही थी। इस बारे में ठेकेदार ने कोई जांच पड़ताल नहीं की।
बिना जांच किए ठेकेदार ने कर्मचारी को सिंगाधार की लाइन को दुरुस्त करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया। इस वजह से कर्मचारी को डियुर बिजली लाइन से करंट का जोरदार झटका और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाकी साथी उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उसकी हालत में ज्यादा सुुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे को लेकर पूरी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में पाया गया कि हादसा ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान कर दी गई है।
डीएसपी सलूणी राम कर्ण राणा ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 36, 37 के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
बोर्ड के सहायक अभियंता अनूप रन्होत्रा ने बताया कि उन्हें व्यक्ति को करंट लगने की सूचना मिली है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।