{"_id":"56fe7c044f1c1bf523f00105","slug":"one-eat-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजराड़ू में युवती ने खाया जहर, टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजराड़ू में युवती ने खाया जहर, टांडा रेफर
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह क्षेत्र के ढोभ गांव की एक युवती ने जहर खा लिया है। युवती को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया जहां उसकी उसकी तबीयत में कोई सुधार न होने के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। युवती की पहचान भावना पुत्री महेंद्र निवासी गांव ढोभ डाकघर भंजराड़ू के रूप में हुई है। भावना ने वीरवार को घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे तीसा अस्पताल ले गए लेकिन यहां उसकी हालत में सुधार न होने के बाद उसे चंबा लाया गया। उधर, पुलिस थाना प्रभारी चंबा दिनेश कुमार ने बताया कि युवती के जहर खाने की सूचना पर पुलिस अस्पताल गई थी। लेकिन युवती बयान देने की हालत में नहीं थी। उसे उपचार की जरूरत थी और चिकित्सकों ने युवती को आनन-फानन में टांडा रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि युवती की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। युवती के साथ आए परिजन भी टांडा चले गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन