फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in car accident chamba khajjiar road near miyarigala

चंबा-खज्जियार मार्ग पर मियाड़ी मोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

Thu, 11 Feb 2021 04:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
one died in car accident chamba khajjiar road near miyarigala
चंबा-खज्जियार मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Chamba
चंबा खज्जियार मार्ग में मियाड़ी मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
विज्ञापन

चंबा जाते समय दर्दनाक हादसा, रठियार का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर मियाड़ी मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक खज्जियार से चंबा के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान सन्नी कुमार पुत्र कुलदीप निवासी गांव मियाड़ी गला डाकघर रठियार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बारह बजे युवक खज्जियार से चंबा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मियाड़ी गला मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग तुुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बेसुध हालत में सड़क पर पहुंचाया। यहां से एंबुुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन ने दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के स्पुर्द किया। पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाने के साथ-साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। जहां पर घटना के कारणों को लेकर छानबीन की गई। पुलिस हादसे के असली कारणों को जानने के लिए जांच कर रही है। जांच पूरी होने के उपरांत ही हादसे के कारणों का पता लगेगा। वहीं हादसे में सन्नी कुमार की मौत के बाद उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने पीछे एक बेटी व पत्नी को छोड़ गया। जबकि उसका एक भाई व माता पिता भी उसके साथ रहते थे।
विज्ञापन

इनसेट
नायब तहसीलदार चंबा संदीप शर्मा ने बताया कि वाहन दुर्घटना में काल का ग्रास बने व्यक्ति के परिजनों को प्रशासन की और से दस हजार रूपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की आगामी जांच को पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed