{"_id":"5e9880588ebc3e7690292a0c","slug":"one-died-due-to-fall-in-chamba-dharwala-chamba-news-sml330561765","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सहित खेतों में काम करने गया युवक ढांक से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सहित खेतों में काम करने गया युवक ढांक से गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। ग्राम पंचायत गैहरा में खेतों में काम करते समय एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही आगामी जांच जारी है। पुलिस की ओर से इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
मृतक की पहचान पम्मी कुमार (24) पुत्र राजमल गांव तमड़ोथा डाकघर गैहरा चंबा के रूप में हुई। वहीं, मृतक के परिजनों को नायब तहसीलदार ने फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार पम्मी माता, पिता और भाई के साथ वीरवार को खेतों में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान ढांक से उसका पांव फिसल गया और वह साथ लगते सेंटा नाले में जा गिरा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी गैहरा में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल पम्मी कुमार को नाले से निकाला गया और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए है।
इसके साथ ही जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
नायब तहसीलदार हंसराज रावत ने बताया कि मृतक के परिवार को दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।