फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One bus sent to Chandigarh, three vehicles will be sent today

Chamba News: चंडीगढ़ भेजी एक बस, आज भेजी जाएंगी तीन गाड़ियां

Sat, 02 Nov 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Nov 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
One bus sent to Chandigarh, three vehicles will be sent today
चंबा। दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर आए नौकरी पेशा लोगों के लिए निगम वापसी के लिए भी बस सेवा मुहैया करवा रहा है। शनिवार को निगम ने चंबा से चंडीगढ़ के लिए एक बस भेजी।
विज्ञापन

रविवार को निगम के मुताबिक तीन विशेष बसें चंडीगढ़ के लिए भेजी जाएंगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दिवाली को लेकर हर साल निगम विशेष बसों की व्यवस्था करता है, जिससे यात्रियों को आवाजाही करने के लिए बसों की कमी न खले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी के चंबा डिपो ने दीपावली के लिए विशेष बस सेवाएं मुहैया करवाईं। चंबा से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए 14 विशेष बसें चलाईं गईं। दीपों का त्योहार मनाने के लिए घर आने वाले लोगों ने इन विशेष बसों का लाभ उठाया। अब दिवाली खत्म होने के बाद भी निगम ने उन्हें वापस गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की है। निगम का दावा है कि मांग के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों में राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, करण कुमार, विशाल कुमार, शैंपी और विनोद सिंह ने बताया कि निगम डिमांड के अनुसार बसें भेज रहा है। बताया कि वे परिवार सहित दीपावाली मनाने के बाद अब वापस नौकरी पर जा रहे है। इसके लिए भी निगम की ओर से बसें भेजी जा रही हैं। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि शनिवार को एक गाड़ी चंडीगढ़ रूट पर स्पेशल भेजी गई। कहा कि डिमांड के अनुसार गाड़ियां भेजी जा रही हैं। रविवार को तीन गाड़ियां चंडीगढ़ भेजने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed