{"_id":"58e520c24f1c1bf8335b408e","slug":"one-body-recover-from-chamera-dam-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमेरा जलाशय-एक में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमेरा जलाशय-एक में मिला शव
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमेरा जलाशय-एक में व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हंस राज (39) पुत्र जयकिशन निवासी सुजियाली, मसरूंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हंस राज आठ अगस्त 2016 को डैम में गिरकर लापता हो गया था। शव की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया।
मंगलवार देर शाम हंस राज का शव स्थानीय लोगों ने डैम में पाया। सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल लाया। पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता लोगों की सूची तलब की और इनके रिश्तेदारों को पहचान के लिए अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन
हंस राज के परिजनों ने उसके कपड़े, जूते और हाथ में बंधी ब्रेसलेट को देखकर उसकी पहचान की।
पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र ठाकुर ने शव की पहचान होने की पुष्टि की है। हंस राज आठ अगस्त 2016 से लापता था और किसी ने उसकी मौत पर संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन