{"_id":"5fc8e78d8ebc3ea3736f4abe","slug":"one-arrested-with-charas-koti-bridge-chamba-chamba-news-sml353328531","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी पुल पर सवा किला चरस के साथ आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी पुल पर सवा किला चरस के साथ आरोपी धरा
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने कोटी पुल पर नाकाबंदी के दौरान एक राहगीर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस को जब्त करने साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस की टीम ने चंबा-भलेई मार्ग पर कोटी पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की पुलिस चेकिंग कर रही थी। नाके के दौरान संजीव कुमार निवासी गांव चटोगा डाकघर लेसूंई सामने से पैदल आ रहा था। पह नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने लगा।
इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी की। बैग की तलाशी करने पर उससे 1.114 किलो चरस बरामद हुई। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पकड़कर चंबा थाना पहुंचाया गया। यहां पर उसके एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कोटी पुल में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।