फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One accused of sheep theft gang arrested, another absconding

Chamba News: भेड़ चोर गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sat, 17 Aug 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
One accused of sheep theft gang arrested, another absconding
तेलका के अधीन आती मराली अधवारी में चार दिन पूर्व चोरी हुई भेड़-बकरियों को बरामद करती पुलिस  टीम
तेलका (चंबा)। तेलका पुलिस ने मराली अधवारी से भेड़ चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेड़ चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी से 10 भेड़ें बरामद की गई हैंं। तीन दिन के भीतर ही पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया।
विज्ञापन

फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को पकड़ा। इनमें एक चोर नूर मोहम्मद और दूसरा फरार आरोपी अनिल बताया जा रहा है। पुलिस ने इनसे गहनता से पूछताछ कर चुराई गईं भेड़ों को बरामद किया है। सीसीटीवी खंगाल कर पुलिस चोरों तक पहुंची। आरोपी को कोर्ट से पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुईं चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बीते 13 अगस्त को मराली अधवारी से आरोपियों ने भेड़ों को चुरा लिया था। भेड़ मालिक की शिकायत पर किहार पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनकी फुटेज में आरोपी भेड़ों से भरी गाड़ी को चंबा की तरफ ले जाते दिखे। चालक की धुंधली तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसके बाद तीन दिन के भीतर ही आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं से भी पर्दा उठ सकता है। जिले में बीते एक दो वर्ष में चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में आरोपियों से पूछताछ में चोरी की घटनाओं को लेकर खुलासा हो सकता है।

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुछ भेड़ों को बरामद किया है। शनिवार को कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed