{"_id":"63e5257677aaa622b80f6236","slug":"old-bridge-over-ravi-river-closed-in-sand-chamba-news-c-19-1-55222-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: बालू में रावी नदी पर बना पुराना पुल किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: बालू में रावी नदी पर बना पुराना पुल किया बंद
विज्ञापन
चंबा में वाहनों की आवाजाही के लिए मिट्टी फैंककर बंद किया गया बालू का पुराना पुल।
भरमौर में दो पुल गिरने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला
काफी पुराना हो चुका है पुल, बड़े वाहनों की आवाजाही पहले से है प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक माह में दो पुलों के गिरने के बाद जिला प्रशासन ने बालू में रावी नदी पर बने पुराने पुल को यातायात के लिए बंद करवा दिया है। पुल से कोई वाहन न गुजरे, इसके लिए पुल के एक छोर पर मिट्टी का बड़ा ढेर लगा दिया गया है जिससे कोई भी वाहन पुल से न जा सके। हालांकि पुल को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए काफी समय पहले बंद किया जा चुका है लेकिन छोटे वाहनों की आवाजाही पुल से निरंतर जारी थी। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने बालू में पुराने पुल को यातायात के लिए पूर्णतया बंद करवा दिया है। यह पुल काफी पुराना हो चुका है। पुल पर डाली गईं लोहे की चादरें भी सड़ चुकी हैं। इससे पुल के कई हिस्सों पर छेद हो चुके हैं। जिस प्रकार भारी भरकम वाहनों की आवाजाही होने से चौली पुल ध्वस्त हुआ है उसी तरह का कोई हादसा बालू पुल में न देखने को मिले इसके लिए प्रशासन ने समय रहते इस पुल को बंद करवा दिया है।
लोक निर्माण विभाग ने बालू में पुराने पुल से कुछ दूरी पर नया सीमेंट का पुल बनाया है जहां से बड़े वाहनों की आवाजाही की जा रही है। कई वाहन चालक शॉर्टकट के चक्कर में पुराने पुल से ही आवाजाही कर रहे थे जो किसी भी समय उनके लिए नुकसानदायिक साबित हो सकता था। प्रशासन ने अब पुराने पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करवा दिया है। इस पुल की मरम्मत को लेकर प्रशासन आगामी दिनों में योजना बना सकता है।
बालू में पुराने पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि पुल काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में पुल से वाहनों की आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है। एहतियातन तौर पर पुल को यातायात के लिए बंद किया गया है। अरुण शर्मा, उपमंडल अधिकारी चंबा।