फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ointment on wounds of patients, 1.24 lakh got free tests done

Chamba News: मरीजों के जख्मों पर मरहम, 1.24 लाख ने करवाए मुफ्त टेस्ट

Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ointment on wounds of patients, 1.24 lakh got free tests done
चंबा। मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना जिले के सवा लाख रोगियों के लिए वरदान बनी है। इन रोगियों के योजना के तहत टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं। हालांकि इन टेस्टों को करवाने के लिए सरकार का 3.21 करोड़ रुपये खर्च आया। जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्रस्ना डायग्नोस्टिक लिमिटेड के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में मई 2022 से आरंभ की गई इस सुविधा के तहत नवंबर 2024 तक विभिन्न रोगों से ग्रस्त 1.24 लाख के करीब रोगियों के करीब 6.64 लाख टेस्ट निशुल्क किए गए हैं। योजना के तहत हार्ट, किडनी और लीवर सहित अनेक गंभीर रोगों से संबंधित 133 प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। यही नहीं, सरकार द्वारा करसना लैब के माध्यम से रोगियों को निशुल्क एक्स-रे सुविधा भी प्रदान की जा रही है। चंबा अस्पताल में 133 और 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 63 प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन संस्थानों में मिल रही सुविधा
मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना की सुविधा जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, जडेरा, पुखरी, कोहलड़ी, चनेड, मसरुंड, शक्ति देहरा, द्रड्डा, मैहला, छतराड़ी, लेच, मोतला, सिंहुता, टिकरी, मनहूता, सदल, हुनेरा, ककीरा, बगधार, मेल, चुहान, बनीखेत, डियूर, तुंगला,बग्गी (समाह) भुनाड़, वांगल, सुंडला, बरांगल, गरोला, मांधा, नकरोड़, कलहेल, जसौरगढ़, बघईगढ़, झझाकोठी, बोंदेडी, कोहाल तथा देहगढ़ में निशुल्क प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि जिला के 40 स्वास्थ्य संस्थानों में योजना के तहत मरीजों के टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं।
लोग खुश
लाभार्थी में भूपेंद्र कुमार, भारती, प्रेम सागर, भुखरो देवी, अक्षय कुमार, धनी देवी,रजनीश वाला, तेज सिंह, कुलवंत, अभिनव और साहिल राणा इत्यादि कई लोगों ने सरकार की इस योजना की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed