फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officials should resolve revenue related matters quickly: DC

राजस्व संबंधी मामले शीघ्र निपटाएं अधिकारी : डीसी

Fri, 17 Nov 2023 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Nov 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Officials should resolve revenue related matters quickly: DC
चंबा। राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं। यह निर्देश उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर मिलीं राजस्व संबंधी शिकायतों का निपटारा तयसीमा के भीतर करने के भी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने और सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की बारीकी से निगरानी करने के बाद निर्धारित समयावधि में निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को लोगों की समस्याओं के समाधान में विशेष प्राथमिकता रखने को कहा। उपायुक्त ने बैठक में निशानदेही मामलों, तकसीम कब्जा नाजायज, इंतकाल, जमाबंदी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत बकाया विभिन्न घटकों, स्वामित्व योजना, कृषि गणना, वसूली, पुस्तकालय निर्माण, खनन आदि समस्त मामलों की भी समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम तीसा जोगिंदर कुमार, एसडीएम सलूणी नवीन कुमार व एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed