{"_id":"65d8a207b9ea269d07024c13","slug":"officials-of-valmiki-sabha-met-the-vice-president-of-national-safai-karmachari-commission-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119115-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष से मिले वाल्मीकि सभा के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष से मिले वाल्मीकि सभा के पदाधिकारी
Fri, 23 Feb 2024 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 23 Feb 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष से मिले वाल्मीकि सभा के पदाधिकारी
चंबा। जिला वाल्मीकि सभा मोहल्ला पक्काटाला के पदाधिकारी चंबा पहुंचीं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार से मिले।
उन्होंने कहा कि मोहल्ला पक्काटाला के सफाई कर्मचारी कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। वाल्मीकि समुदाय के परिवारों के पास अपनी नौतोड़ भूमि नहीं हैं, जिससे वे पशुधन, खेतीबाड़ी से अपनी आजीविका कमा सकें। कहा कि पिछले कई वर्षों से सफाई कार्य ठेके पर देने से वाल्मीकि समाज के लोग काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि बैंक एवं एलआईसी विभागों में सफाई कर्मचारियों को स्थायी तौर पर रखे जाने का प्रावधान किया जाए। जो बजट सरकार की ओर से पास किया जाता है, वह दलित बस्तियों पर खर्च नहीं हो रहा है। इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष को अवगत करवाया जाए। मेडिकल कॉलेज चंबा से होते हुए पक्काटाला शिव मंदिर के पास शहर की पुरी गंदगी नाले में जमा हो जाती है। उक्त स्थान पर नजदीक उच्च विद्यालय होने के कारण बच्चों और स्टाफ को संक्रमण होने का डर लगा रहता है। इस मौके पर प्रधान विकास रैणा, महासचिव पीसी रैणा, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कर्ण रैणा मुख्य सलाहकार महिंद्र कुमार मौजूद रहे।
--
ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की उठी मांग
चंबा। वाल्मीकि सभा सदर बाजार डलहौजी के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष अंजना पंवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि सफाई कर्मचारी की ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए। वाल्मीकि समुदाय के परिवारों को वर्ष 1964 पट्टे दी गई भूमि की रजिस्ट्री करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने मांग की है कि सफाई कर्मचारियों का नौकरी के दौरान बीमा किया जाए। सभा के प्रधान देस राज, कुशल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि सफाई कार्य ठेके पर देने से वाल्मीकि समाज के लोग प्रभावित हुए हैं, क्योंकि आठ, दस हजार से परिवार का गुजारा मुश्किल से चल रहा है। उन्होंने उपाध्यक्ष से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों को बैंकों एवं एलआईसी विभागों में स्थायी तौर पर रखा जाए। संवाद