{"_id":"660ed4097a2283262d0bcdb9","slug":"officials-make-traffic-plans-only-in-meetings-no-work-is-done-on-the-ground-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121939-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अधिकारी बैठकों में ही बनाते हैं ट्रैफिक प्लान, धरातल पर नहीं होता कोई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अधिकारी बैठकों में ही बनाते हैं ट्रैफिक प्लान, धरातल पर नहीं होता कोई काम
Thu, 04 Apr 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Apr 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी बैठकों में ही बनाते हैं ट्रैफिक प्लान, धरातल पर नहीं होता कोई काम
डलहौजी (चंबा)। प्रशासन चाहे पर्यटन नगरी डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लाखों दावे करे, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिखता।
हर वर्ष ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर बाकायदा प्रशासन की ओर से बैठक का आयोजन किया जाता है, लेकिन सड़क किनारे लगीं बेतरतीब गाडियां, डलहौजी की मुख्य सड़कों के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री इन बैठकों में लिए गए निर्णयों को चिढ़ाती नजर आती है। सबसे ज्यादा मुश्किल डलहौजी के कोर्ट रोड में होती है, जहां सड़क के किनारे लगी बेतरतीब गाड़ियों से राहगीरों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार इन गाड़ियों की वजह से एंबुलेंस का निकलना मुश्किल हो जाता है। डलहौजी के कोर्ट रोड से होते हुए ही सिविल अस्पताल पहुंचा जा सकता है। इस मार्ग पर एसडीएम कार्यालय, तहसील, लोक निर्माण विभाग का सर्किल कार्यालय के अलावा निजी स्कूल, गैस एजेंसी और बैंक हैं। स्थानीय पुलिस थाना भी इसी मार्ग पर आता है। सड़क किनारे लगी बेतरतीब गाड़ियों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनमें ज्यादातर गाड़ियां पर्यटकों की भी होती हैं। ये बेतरतीब खड़ी रहती हैं। इनकी वजह से कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल निजी स्कूलों में छुट्टी होने के वक्त होती है। सड़क किनारे पड़े निर्माण सामग्री के कारण भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डलहौजी के मॉल रोड ठंडी सड़क पर भी जगह जगह लगे निर्माण सामग्री के ढेर न केवल पर्यटकों को चिढ़ाते हैं, लेकिन इस कारण ट्रैफिक जाम भी लगे रहते है और हादसों को निमंत्रण देते हैं।
डलहौजी के उपमंडल अधिकारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर 9 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है और प्रशासन की ओर से आने वाले गर्मियों के सीजन और वर्तमान में डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
--