फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers who came to NSS camp to check arrangements found neither volunteers nor teachers.

Chamba News: एनएसएस शिविर में व्यवस्था जांचने पहुंचे अफसर तो न मिले स्वयंसेवी और न शिक्षक

Sun, 03 Dec 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Officers who came to NSS camp to check arrangements found neither volunteers nor teachers.
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में इन दिनों एनएसएस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कुछ स्कूलों में शिविर को लेकर मात्र औपचारिकताएं ही निभाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला रविवार को सामने आया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में एनएसएस शिविर की व्यवस्था जांचने के लिए पहुंच गए। स्कूल में एनएसएस शिविर चल रहा है, लेकिन जब उच्च शिक्षा उपनिदेशक पहुंचे तो स्कूल में ताला लगा था। मौके पर न कोई स्वयंसेवी था और न ही कोई अधिकारी। इसके बाद उच्च शिक्षा उपनिदेशक वापस आ गए। दूसरी तरफ, उच्च शिक्षा उपनिदेशक इस मामले को लेकर स्कूल प्रधानाचार्य और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी से जवाब मांगेगा। साथ ही शिविर की अवधि को एक दिन और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्कूलों में एनएसएस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सात दिन तक इस शिविर की अवधि रहती है। हर दिन के लिए कार्यक्रम का अलग प्लान रहता है। स्वयंसेवी ग्रामीणों को स्वच्छता बारे प्रेरित करते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करते हैं। शहर के साथ लगते स्कूलों में लापरवाही बरती जा रही है। अब शिक्षा विभाग इस मामले को लेकर जवाब मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में स्वयंसेवी नहीं मिले। कहा कि इस बारे में संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही शिविर को एक दिन के लिए बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed