{"_id":"667c519570d57c96710fd184","slug":"officers-did-not-come-to-the-meeting-called-to-discuss-development-issues-chamba-news-c-88-1-cmb1003-127873-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक में नहीं आए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक में नहीं आए अफसर
विज्ञापन
चंबा में जिला परिषद बैठक के दौरान मौजूद जिला परिषद सदस्य और विभिन्न विभागो के अधिकारी और कर
चंबा। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से संबंधित मुद्दों को लेकर बुलाई गई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में अधिकारियों ने भाग लेना जरूरी नहीं समझा है। कुछ विभागों के अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक से नदारद रहे।
अब इन अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिला परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को त्रैमासिक बैठक बुलाई गई थी। जिला परिषद सदस्यों ने भी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष जताया है। जिला परिषद अध्यक्ष से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने की भी मांग की है।
जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने भी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर अधिकारियों के जवाब संतुष्टि भरे नहीं आते हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के साथ जल्द समीक्षा बैठक कार्यालय में बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के सभागार में बिजली बोर्ड की कारगुजारी सामने आई। जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने सवाल उठाया कि वह गांव चुला और मतियारा में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं, मगर चार साल का समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शादी या अन्य समारोहों के लिए ग्रामीण जेनरेटर का प्रयोग कर रहे हैं। बैठक में खब्बीधार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठा। शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, निगम से जुड़े विषय भी जिला परिषद सदस्यों ने उठाए। बैठक में एडीएम अमित मेहरा, कार्यवाहक जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, बैठक के बाद जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने शपथ ली।
--
जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने बताया कि जो अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे है, उन्हें कारण बताओ नोटिस दिए जाएंगे। इन अधिकारियों के साथ जल्द समीक्षा बैठक कार्यालय में बुलाई जाएगी, जिससे जिन विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई, उन पर फीडबैक लिया जा सके।