फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Numberdars discussed various issues in Churah.

Chamba News: चुराह में नंबरदारों ने किया विभिन्न मुद्दों पर मंथन

Thu, 05 Mar 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Numberdars discussed various issues in Churah.
चुराह (चंबा)। तहसील मुख्यालय में नंबरदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नंबरदारों ने भाग लिया और स्थानीय समस्याओं तथा प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान राजस्व से संबंधित कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति, लोगों की समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। नंबरदारों ने प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्र की समस्याओं को समय पर हल करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित नंबरदारों ने कहा कि गांव स्तर पर लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में नंबरदारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन आवश्यक है। बैठक में सभी नंबरदारों ने क्षेत्र के हित में मिलकर कार्य करने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प लिया। बैठक में नरेंद्र कुमार, राम सिंह सोनी, जगदेव, होशियार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed