फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now X-rays will be available even in medical camps in a jiffy

Chamba News: अब चिकित्सा शिविरों में भी पलभर में होंगे एक्सरे

Fri, 06 Dec 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Now X-rays will be available even in medical camps in a jiffy
पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन का लोकार्पण करते उपायुक्त। संवाद
चंबा। जिले के मरीजों को सेकंड में एक्सरे की सुविधा मिलने वाली है। यही नहीं, मरीजों को एक्सरे करवाने की एवज में कोई भी शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। यह डिजिटल एक्सरे की सहूलियत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंची अल्ट्रा-पो हैंड एक्सरे मशीन के जरिये नसीब होगी। टीबी मुक्त अभियान और उन्मूलन के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा को 24 लाख रुपये की एक्सरे मशीन प्राप्त हुई है। इसका उपयोग अब सीएमओ चंबा के अधीन आने वाले विभिन्न सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविरों के दौरान लोगों को मिलेगा। इस मशीन की खासियत यह है कि एक्सरे मशीन को आसानी से उठाकर वाहन के जरिये कहीं पर भी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए एक्सरे की सुविधा वैसे भी कम है। जहां यह सुविधा वहां वहा लोगों को मीलों का सफर तय कर पहुंचना पड़ता। उधर, निजी लैब में इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इससे मरीजों का समय और पैसा, दोनों बरबाद होता है। ऐसे में अब जिले के लोगों के लिए कुछ हद तक हाथ से चलने वाली एक्सरे मशीन राहत देगी। हुडको परियोजना के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा को 24 लाख रुपये कीमत की यह अल्ट्रापोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इस मशीन की खासियत यह है कि कम वजनी होने के साथ इसे कहीं पर ले जाया जा सकता है। लैपटॉप के साथ इसे संचालित किया जाएगा। लैपटॉप में एक क्लिक करने पर एक्सरे डेस्क टॉप पर होगा और अगले ही पल डिजिटल एक्सरे हो जाएगा, जिसे देखकर चिकित्सक मरीजों का इलाज कर पाएंगे। मरीजों को इसकी सहूलियत निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि अल्ट्रापोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन हुडको परियोजनाओं की ओर से टीबी मुक्त अभियान और उन्मूलन कार्यक्रम के जरिये प्रदान की गई है। लैपटॉप पर एक क्लिक के जरिये मरीजों को आसानी से निशुल्क एक्सरे मिलेंगे। इसे कहीं पर भी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed