फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now there will be no danger of cracking of Maihala hill

अब नहीं रहेगा मैहला पहाड़ी के दरकने का खतरा

Wed, 25 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no danger of cracking of Maihala hill
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भूस्खलन संभावित मैहला पहाड़ी के दरकने का अब खतरा नहीं रहेगा। इसका स्थायी समाधान होने जा रहा है।
विज्ञापन

200 मीटर के दायरे में फैली भूस्खलन संभावित पहाड़ी से गिरने वाली मिट्टी को हटाकर वहां पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही भूस्खलन को रोकने के लिए वहां रॉक सीमेंट का स्प्रे किया जाएगा। इससे एनएच पर चलने वाले वाहन चालकों को खतरा नहीं रहेगा। फ्रांसीसी विकास एजेंसी के अधिकारियों, एनआईटी हमीरपुर और एनएचपीसी के भू-वैज्ञानिकों के परामर्श पर एनएच मंडल चंबा ने 4 करोड़ 58 लाख का आकलन तैयार कर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला को उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से भेज दिया है। इसे मंजूरी मिलने पर प्रस्ताव तैयार कर सरकार को स्वीकृत के लिए भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि मैहला के पास पहाड़ी दरकने से कई बार हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ जाती है। कुछ माह पहले भी पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने से कई दिनों तक एनएच बंद रहा। इस दौरान एनएच प्रबंधन समेत प्रशासनिक टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए। जिला प्रशासन ने समस्या का स्थायी हल तलाशने के लिए एनएच प्रबंधन को निर्देश दिए। इस दौरान कई विशेषज्ञों ने यहां पर निरीक्षण कर अपनी राय प्रशासन और एनएच मंडल को दी।
विज्ञापन

इसके तहत एनएच मंडल ने कार्य योजना बनाई। इसके तहत भूस्खलन संभावित क्षेत्र का स्थायी हल निकालते हुए पहाड़ी पर रॉक सीमेंट स्प्रे करने, आवश्यकतानुसार पहाड़ी से प्रेशर के जरिये मिट्टी को हटाकर वहां पौधे लगाने और हाईवे के किनारे 120 मीटर लंबा डंगा लगाने का निर्णय किया गया। एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed