{"_id":"66390eaf69e43a92840c0b0d","slug":"now-the-roof-of-the-medical-college-will-not-leak-in-the-rain-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124156-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब बारिश में नहीं टपकेगी मेडिकल कॉलेज की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब बारिश में नहीं टपकेगी मेडिकल कॉलेज की छत
Mon, 06 May 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में किया गया रंग रोगन।संवाद
चंबा। बारिश के दिनों में अब मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष, चतुर्थ मंजिल स्थित मरीजों के वार्ड की छत और दीवारों से पानी नहीं टपकेगा।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बारिश के पानी की निकासी के लिए मरम्मत का कार्य करवा लिया है। इतना ही नहीं, स्पेशल वार्ड में टूटी टाइलों की जगह पर नई टाइलें लगाई गई हैं। इस वजह से मेडिकल कॉलेज चंबा में स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही प्रबंधन की ओर से आपातकालीन कक्ष में रंग-रोगन भी नए सिरे से करवाया है। अब आपातकालीन कक्ष में पहुंचने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें पेश नहीं आएंगी।
विधानसभा क्षेत्र चंबा, भरमौर-पांगी, चुराह, डलहौजी, भटियात के लोग उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचते हैं। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में अवकाश और रात्रि सेवाओं के दौरान भी कई मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई मरीजों को चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां लिखने के बाद घर भेज दिया जाता है। कई मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए दाखिल भी किया जाता है। आपातकालीन कक्ष में मरीजों को दाखिल करवाने के लिए करीब 8 बिस्तरों तक की व्यवस्था है। बारिश के दौरान आपातकालीन कक्ष और चतुर्थ तल में दाखिल होने वाले मरीजों की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। छत और दीवार से पानी टपकता है। चिकित्सा अधीक्षक को यह समस्या के बारे में पता चला तो उन्होंने छत और दीवारों से टपकने वाले पानी की समस्या का समाधान कर पानी के लिए निकासी नाली डलवाई। अस्पताल के सभी स्पेशल वार्डों में टूटी टाइलें भी बदलवाईं।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक चंबा डॉ. बिपन शर्मा ने बताया कि आपातकालीन और चतुर्थ तल पर स्थित वार्ड की छतों से पानी की निकासी संबंधी व्यवस्था करने, रंग-रोगन करने समेत स्पेशल वार्डों में टूटी टाइलों के स्थान पर नई टाइलें डलवाई गई हैं।
विज्ञापन
--