फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now the city will look clean as soon as you wake up in the morning

Chamba News: अब सुबह उठते ही साफ-सुथरा दिखेगा शहर

Tue, 29 Aug 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Now the city will look clean as soon as you wake up in the morning
चंबा। शहर में घरों से एकत्रित किया गया कूड़ा-कर्कट सड़क किनारे अब दोपहर तक नहीं पड़ा रहेगा। इसके लिए नगर परिषद ने नई योजना तैयार की है। योजना के तहत अब जोन स्तर पर एक-एक गाड़ी लगाई जाएगी। इससे सुबह के समय जहां कूड़ा एकत्रित होने के बाद तुरंत कूड़ा संयंत्र केंद्र कुरांह पहुंचा दिया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस तरह की व्यवस्था करने का मकसद शहर को संपूर्ण स्वच्छ रखना है।
विज्ञापन

दरअसल, वर्तमान में एक ही गाड़ी से कूड़ा कुरांह संयंत्र केंद्र पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में 11 वार्डों से कूड़ा एकत्रित करने में समय लग जाता है। इससे दोपहर तक कूड़ा सड़क किनारे में पड़ा रहता है। शहर की इस समस्या को प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने शनिवार के अंक में दोपहर तक सड़कों के कि किनारे पड़ा रहता है कूड़ा शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि अब नगर परिषद कूड़ा उठाने के लिए एक नहीं बल्कि तीन गाड़ियां जोन स्तर पर दौड़ाएगी। इससे सुबह के समय ही कूड़ा उठा लिया जाएगा। इससे शहरवासियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जोन स्तर पर तीन गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए लगाई जाएंगी। वर्तमान में एक ही गाड़ी दौड़ रही है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और सुबह के समय ही शहर साफ-सुथरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed