फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now students will drink clean water, water purifiers will be installed in schools

Chamba News: अब स्वच्छ जल पीएंगे विद्यार्थी, स्कूलों में लगेंगे वाटर प्यूरीफायर

Tue, 29 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Now students will drink clean water, water purifiers will be installed in schools
चंबा। जिला की प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के विद्यार्थी अब स्वच्छ जल पीएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सार्वजनिक स्वास्थ्य और प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में वाटर प्यूरीफायर (जल शोधन यंत्र) और उप मंडलीय स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में जिला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज और जिला कार्यक्रम अधिकारी योजना जीवन कुमार ने जिला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से वरिष्ठ ग्रुप प्रबंधक आलोक रंजन एवं प्रबंधक जितेंद्र मोहन भारती ने हस्ताक्षर किए। उपायुक्त ने बताया कि जिले के सार्वजनिक और प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से 350 वाटर प्यूरीफायर (जल शोधन यंत्र) स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत 52 लाख 50 हजार की राशि व्यय होगी। उन्होंने यह भी बताया कि उप मंडल स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर स्थापित करने के लिए 30 लाख की धन राशि व्यय होगी। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed