फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now, markets are decked up for the festival of the unbreakable bond between brother and sister.

Chamba News: अब भाई-बहन के अटूट बंधन के त्योहार के लिए सजे बाजार

Tue, 21 Oct 2025 09:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 21 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Now, markets are decked up for the festival of the unbreakable bond between brother and sister.
चंबा में भाईदूज को लेकर शहर की एक दुकान में बेचने के लिए रखे गये रूमाल।संवाद
चंबा। दिवाली की रौनक के बाद अब जिले के बाजार भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व भैया दूज की तैयारियों में सजने लगे हैं। हालांकि मंगलवार को जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में लोगों की चहलकदमी अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन कारोबारी वर्ग को उम्मीद है कि भाई दूज से पहले खरीदारी एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दिवााली पर्व को लेकर भारी भीड़ बाजारों में उमड़ी थी। मिठाइयों, उपहारों, आभूषणों और सजावटी सामान की खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। मंगलवार को दीपावली मनाने के बाद अब वीरवार को भैया दूज का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को गोवर्धन पूजा मनाई जानी है, जिसके चलते दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों और औजारों की सफाई में जुटे नजर आए। साथ ही लोग मिठाइयों की खरीदारी के लिए भी बाजार पहुंचे, ताकि भाई दूज पर अपने भाइयों और बहनों को मिठास भरे उपहार दे सकें। स्थानीय दुकानदारों विजय कुमार, योगराज, संजीव कुमार, दलीप कुमार और मनोहर लाल ने बताया कि दीपावली के दौरान व्यापार संतोषजनक रहा। हालांकि मंगलवार को आम दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम रही, लेकिन उन्हें विश्वास है कि भाई दूज से पहले बाजारों में खरीदारों की वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed