फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now joint festival will be held in Shimla, not Chamba

Chamba News: चंबा नहीं अब शिमला में होगा साझा उत्सव

Sat, 25 Jan 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jan 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
Now joint festival will be held in Shimla, not Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा के चौगान नंबर-दो में 26 से 30 जनवरी तक होने वाला साझा उत्सव स्थगित कर दिया गया है। अब यह उत्सव चंबा के बजाय शिमला में आयोजित होगा। शिमला में मार्च में होने वाला साझा उत्सव पांच दिन तक चलेगा। इसमें प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि चंबा के चौगान नंबर दो में साझा उत्सव मनाया जाना था। इसमें तरह-तरह के उत्पाद उपलब्ध होने थे। प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पाद चंबा में एक ही छत के नीचे लोगों को उपलब्ध होने थे। इसको लेकर नगर परिषद चंबा ने हाईकोर्ट से अनुमति भी ली गई थी। मगर किन्हीं कारणों के चलते उत्सव का आयोजन स्थल चंबा से बदलकर शिमला कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, वुडन क्राफ्ट, अचार और अन्य उत्पाद बनाने वाले समूहों को इस मंच के माध्यम से अपने उत्पादों को प्रदर्शित और बेचने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आयोजन स्थल बदलने का निर्णय कुछ प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। अब यह साझा उत्सव शिमला में होगा, जहां इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed