फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now hunting and illegal cutting will be monitored from the sky

Chamba News: अवैध कटान समेत शिकार पर अब आसमान से होगी निगरानी

Wed, 23 Jul 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Jul 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Now hunting and illegal cutting will be monitored from the sky
चंबा। जंगल में होने वाली हलचल पर निगरानी रखने के लिए वन विभाग अब आधुनिक तरीका अपनाने वाला है। अब आसानी से आसमान से कई किलोमीटर फैले जंगल पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए विभाग ने आधुनिक ड्रोन भी ले लिया है। ड्रोन को चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए चंबा से वन अधिकारियों की टीम राष्ट्रीय उड़ान अकैडमी बिलासपुर हरियाणा में प्रशिक्षण लेकर वापस आ गई है। इसमें मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, रजनीश महाजन, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार शामिल हैं। ड्रोन को कितनी ऊंचाई पर ले जाकर आसानी से जंगल की गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है, इसके बारे में उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। ड्रोन चलाने के लिए मास्टर ट्रेनरों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया है। गौरतलब है कि जिले में देवदार के सबसे घने जंगल हैं। इन जंगलों में दुनिया से विलुप्त हो रही वन्य जीवों की प्रजाति फल फूल रही है। ऐसे में यहां अवैध कटान व शिकार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी बात को ध्यान में रखकर विभाग ने यहां आधुनिक ड्रोन उपलब्ध करवाया। अब इस ड्रोन को चलाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 10 किलो का वजन आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि ड्रोन को जंगल की रखवाली के लिए लिया गया है। इसे सही से उड़ाने का प्रशिक्षण भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed